UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 November 2025

डीएलएड प्रशिक्षुओं की मदद से होगा निपुण आकलन


प्रयागराज, निपुण भारत मिशन को और मजबूत बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नया फैसला लिया है। कक्षा 1 और 2 के बच्चों के सीखने के स्तर का पता लगाने के लिए इस वर्ष भी 'निपुण विद्यालय आकलन' डीएलएड प्रशिक्षुओं की मदद से कराया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि बच्चों की पढ़ने-लिखने और गणित समझने की क्षमता को बेहतर किया जा सके।



महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की राज्य

परियोजना निदेशक मोनिका रानी की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह आकलन दिसंबर और फरवरी 2026 में आयोजित होगा। इसके लिए आवश्यक दक्षताओं की सूची सभी विद्यालयों को भेज दी गई है। डीएलएड प्रशिक्षु चार दिसंबर से विद्यालयों में जाकर बच्चों का आकलन करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more