UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 November 2025

स्कूलों से हटाए जाएंगे सरप्लस शिक्षक, तैयारी शुरू


ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों को हटाया जाएगा। ऐसे शिक्षकों को शिक्षकविहीन, एकल या कम शिक्षक संख्या वाले विद्यालयों में भेजा जाएगा।



जनपदीय स्थानांतरण एवं समायोजन में उनको समायोजित किया जाएगा। सोमवार को शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप सिंह बघेल का पत्र आते ही शिक्षा विभाग इसको प्रभावी बनाने में जुट गया है। जिले में कुल 885

प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें चार हजार से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं की तैनाती है।


हाईवे के साथ ही प्रयागराज, जौनपुर और मिर्जापुर की सीमा पर स्थित विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षकों की तैनाती है। बारीगांव, औराई समेत करीब 50 से अधिक ऐसे विद्यालय हैं, जहां 10 से लेकर 20


तक शिक्षक तैनात हैं। कई साल से ऐसे विद्यालयों में जमे शिक्षक और शिक्षिकाओं को अब एकल और कम शिक्षक वाले विद्यालयों में भेजा जाएगा। शासन से शिक्षकों के समायोजन की नीति जारी हो गई है।


इस समिति में डीएम अध्यक्ष होंगे, जबकि सीडीओ, डायट प्राचार्य, बीएसए सदस्य रहेंगे। समायोजन नीति में स्पष्ट कहा गया है कि यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्र संख्या के आधार पर मानक से अधिक अध्यापक संख्या वाले विद्यालय एवं शिक्षक


विहीन एवं एकल शिक्षक वाले विद्यालय को चिह्नित कर भेजा जाए।


शिक्षकों की पदोन्नति, स्थानांतरण एवं अकस्मात मृत्यु के कारण विद्यालय शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक होने की स्थिति में जनपदीय समिति नियमानुसार कार्रवाई करे।


समायोजन के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाए। बीएसए शिवम पांडेय ने कहा कि निदेशक का पत्र आया है। उसके तहत समायोजन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more