UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 November 2025

शर्मनाक : शिक्षक ने नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की



लखनऊ, बाबूगंज में रामाधीन इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा से शिक्षक ने छेड़छाड़की। विरोध पर उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी। छात्रा की चीख सुनकर अन्य शिक्षक पहुंचे तो आरोपी भाग गया। छात्रा की तहरीर पर हसनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



इंस्पेक्टर हसनगंज चितवन कुमार के मुताबिक, पीड़िता निरालानगर इलाके की है। छात्रा के मुताबिक शिक्षक इंकलेश उसे सामाजिक विज्ञान पढ़ाते थे। 14 नवंबर को वह कक्षा में बैठी थी। तभी इंकलेश पहुंचा और किताब

लेकर अपने कमरे में बुलाया। छात्रा का आरोप है कि कमरे में इंकलेश छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर भविष्य बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी। एकाएक हिम्मत जुटाकर छात्रा चीख पड़ी। इस पर भाग गया।



खुद को बीमार बताकर फरार हुआ

शिक्षक पर मुकदमा दर्ज करने के बाद हसनगंज पुलिस उसके किराए के मकान पर पहुंची। शिक्षक के घर पर ताला लटका मिला। पुलिस ने मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने बीमारी का हवाला देकर शहर से बाहर होने की बात कही। पुलिस टीम आरोपी शिक्षक की तलाश में दबिश दे रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more