UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 November 2025

बेसिक शिक्षकों के तबादले के निर्देश जारी


लखनऊ। बिना शिक्षक व एकल शिक्षक वाले परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की कवायद तेज हो गई है। । शासन की हरी झंडी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को दिशानिर्देश जारी कर दिए। इसके अनुसार जिलों में डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी तबादला प्रक्रिया पूरी कराएगी। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी में सीडीओ व डायट प्राचार्य सदस्य और बीएसए सदस्य सचिव होंगे। ग्रामीण सेवा से ग्रामीण सेवा व नगर सेवा से नगर सेवा में शिक्षकों का तबादला होगा। 


यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्र संख्या के आधार पर निर्धारित मानक से अधिक शिक्षक वाले विद्यालय व शिक्षकविहीन, एकल शिक्षक वाले विद्यालय चिह्नित किए जाएंगे। उन्होंने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि हर विद्यालय में कम से कम दो शिक्षक जरूर रहेंगे। तबादलों में इसका ध्यान रखा जाए। शिक्षकों की पदोन्नति, अन्य जगह तबादला अथवा शिक्षक के निधन से खाली विद्यालयों के मामले में जिला समिति नियमानुसार कार्यवाही करेगी। शिक्षक संगठनों ने इस कवायद का स्वागत किया है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more