30 December 2025

निपुण भारत मिशन : बच्चों का आकलन (सत्र 2025–26) समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालय व कम्पोजिट विद्यालय

 

📢 निपुण भारत मिशन : बच्चों का आकलन (सत्र 2025–26) समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालय व कम्पोजिट विद्यालय 

शैक्षिक सत्र 2025–26 में जनपद सभी परिषदीय विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों का आकलन किया जाएगा। इस आकलन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कक्षा 1 एवं 2 के बच्चे अपनी कक्षा स्तर की निर्धारित दक्षताएँ प्राप्त कर पाए हैं या नहीं।


 *⏩पंजीकृत छात्र 1से4 हैं तो शतप्रतिशत पर निपुण माना जायेगा* 


 *⏩पंजीकृत छात्र 5 हैं तो 4 छात्र निपुण होने पर कक्षा निपुण* मानी जायेगी

⏩ *इसी प्रकार 12 में10 छात्र के निपुण होने पर यानि80% छात्रों के निपुण होने पर (भाषा एवं गणित) विद्यालय निपुण माना जायेगा* 


🔹 बच्चों का आकलन पूर्व की भाँति *निपुण लक्ष्य ऐप* के माध्यम से ही किया जाएगा।

🔹 निपुण आकलन की अवधि:

27 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक।

🔹 आकलन D.El.Ed. प्रशिक्षुओं द्वारा किया जाएगा।

🔹 इस वर्ष प्रशिक्षु पहले से ही समस्त डेटा लोड कर लेंगे, जिससे नेटवर्क न होने की स्थिति में भी आकलन में कोई समस्या नहीं होगी।

🔹 प्रत्येक प्रशिक्षु एक दिन में दो विद्यालयों का आकलन करेगा।

वे अपनी सुविधा के अनुसार दोनों विद्यालयों का आकलन एक साथ अथवा अलग-अलग समय पर कर सकते हैं।

🔹 बच्चों का चयन:

प्रत्येक कक्षा से केवल 12 बच्चों के नाम ऐप में प्रदर्शित होंगे।

➡️ जिन बच्चों के नाम सूची में होंगे, उन्हीं का आकलन किया जाएगा।

➡️ यदि *कोई बच्चा आकलन के दिन विद्यालय में अनुपस्थित रहता है, तो उसे नॉट निपुण माना जाएगा।* 

🔹 लेखन आकलन में नया AI आधारित फीचर:

इस वर्ष लेखन आकलन में AI आधारित फीचर जोड़ा गया है।

 *बच्चों की कॉपी* की फोटो ली जाएगी तथा *उसका विश्लेषण AI* द्वारा स्वतः किया जाएगा।

आकलन प्रारंभ करते समय D.El.Ed. प्रशिक्षु बच्चे का नाम पुकारेगा।

यदि बच्चा अनुपस्थित होगा, तो अगले बच्चे का नाम पुकारकर आकलन किया जाएगा।

⚠️ महत्वपूर्ण निर्देश (अनिवार्य):

पिछले वर्ष लेखन आकलन में निम्न कमियाँ पाई गई थीं—

▪️ एक ही कॉपी को बार-बार अपलोड करना

▪️ किसी अन्य बच्चे द्वारा लिखा गया कार्य अपलोड करना

▪️ शिक्षक द्वारा लिखकर अपलोड करना

▪️ निर्धारित समय से कम समय में आकलन पूर्ण करना

👉 *इस वर्ष उपरोक्त में से कोई भी कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।* 

🔹 *हेल्प सेक्शन (परियोजना स्तर):

📞 0522-3538-777* 


🔹 अन्य महत्वपूर्ण बिंदु:

▪️ सभी बच्चों का आकलन पूर्ण होने के बाद फाइनल परिणाम प्रदर्शित नहीं होगा, केवल यह जानकारी मिलेगी कि आकलन पूर्ण हो गया है।

▪️ एक विद्यालय का आकलन केवल एक बार किया जाएगा।

▪️ 100% निपुण विद्यालय होने पर संदेह के दायरे में आ सकता है।

▪️ निपुण आकलन में सहयोग हेतु जनपद स्तर पर हेल्प डेस्क का गठन किया जाएगा।


🔹 निपुण लक्ष्य ऐप अपडेट अनिवार्य:

समस्त शिक्षक निपुण लक्ष्य ऐप का वर्ज़न 2.5.5 अनिवार्य रूप से अपडेट करें।


➡️ ऐप के माध्यम से प्रत्येक शनिवार प्रैक्टिस सेट भेजा जाएगा।

➡️ इन प्रैक्टिस सेट की सॉफ्ट कॉपी भी उपलब्ध है, जिससे बच्चों को नियमित अभ्यास कराया जा सके।


⏩ जैसे ही D.El.Ed. प्रशिक्षु पहले बच्चे का आकलन प्रारंभ करेंगे, उसी समय

⏩ संबंधित कक्षा के शिक्षक का विवरण भरा जाएगा

⏩ तथा संबंधित शिक्षक की फोटो भी ली जाएगी।