हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 December 2025

दो दिन पहले स्कूलों में जाड़े की छुट्टी, शिक्षकों को भी राहत

 

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में इस साल दो दिन पहले ही जाड़े की छुट्टी हो गई है। इससे बच्चों के साथ शिक्षकों को भी राहत मिली है। हालांकि, कुछ जिलों ने इस दौरान शिक्षकों को बुलाने का आदेश दिया था लेकिन निदेशालय की सख्ती के बाद उन्हें अपना आदेश संशोधित करना पड़ा।



परिषदीय विद्यालयों में जाड़े की छुट्टियां यूं तो 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होती हैं लेकिन इस बार भीषण शीतलहर को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 29 दिसंबर से एक जनवरी तक 12वीं तक के विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। इस तरह विद्यालयों में दो दिन पहले ही जाड़े की छुट्टियां हो गई हैं। अब स्कूल सीधे 15 जनवरी को खुलेंगे। अमेठी, प्रतापगढ़ जैसे कुछ जिलों ने

छुट्टियों में शिक्षकों को विद्यालय आने और आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए थे। मामला बेसिक शिक्षा निदेशालय के संज्ञान में आया तो कड़े निर्देश जारी किए गए। इसके बाद इन जिलों ने भी अपने यहां संशोधित आदेश जारी कर दिया। वहीं, सीतापुर, बलरामपुर, अमेठी, रायबरेली, गोंडा समेत कई जिलों में केजीबीवी में छुट्टी न किए जाने की शिकायत शिक्षक-शिक्षणेत्तर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल बंसल ने सीएम से की है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more