हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 December 2025

भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित तिथियां जारी कीं, इस तारीख को अंतिम प्रकाशन

 

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियों में संशोधन करते हुए नई तिथियां जारी कर दी गई है। 


संशोधित तिथियों के अनुसार अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है। 


06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च, 2026 को किया जाएगा।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more