09 February 2026

आज रात 12 बजे से भर सकेंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के फॉर्म

 

झांसी। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सोमवार की रात 12 बजते ही पंजीकरण खुल जाएगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर छात्र-छात्राएं पंजीकरण करने के साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है।


प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में बीएड की लगभग 2.50 लाख सीटें हैं। पिछले साल

3,44,546 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भर थे। प्रवेश परीक्षा और फिर काउंसिलिंग के बाद लगभग 2.18 लाख अभ्यर्थियों ने फीस जमा करके प्रवेश लिया था। ऐसे में लगभग 32 हजार सीटें खाली रह गई थीं। इस वर्ष लगातार चौथी बार बीयू को


बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने का जिम्मा मिला है। बीयू अब नौ फरवरी की रात 12 बजे से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने जा रहा है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in जाकर छात्र-छात्राएं फॉर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर बीएड के फॉर्म भरने संबंधी विकल्प दिखाई देने लगेगा