25 March 2026

महानवमी का 26 की जगह 27 को अवकाश घोषित करने की मांग

 

लखनऊ,। महानवमी के अवसर पर आगामी 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई है। उत्तर प्रदेश सचिवालय कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह व उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से महानवमी पर अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है।



 उन्होंने कहा है कि नवरात्र हिन्दू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में महानवमी के अवसर पर 26 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, किंतु विभिन्न प्रामाणिक पंचांगों एवं धार्मिक गणनाओं के अनुसार महानवमी 27 मार्च को मनाया जाना निर्धारित है।

उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा भी अवकाश 26 मार्च की जगह 27 मार्च को घोषित किया गया है।