25 March 2026

बेसिक स्कूलों में एलपीजी के अभाव में रसोइया चूल्हे पर खाना बनाने को विवश

 बरेली जिले के परिषदीय विद्यालयों में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से वार्षिक परीक्षाओं के बीच रसोइयों को चूल्हे पर मध्याहन भोजन व्यवस्था (एमडीएम) बनाना पड़ रहा है। ‎इन दिनों परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षाओं के दौरान बच्चों की लगभग शत प्रतिशत उपस्थिति है। ऐसे में रसोई गैस आपूर्ति बाधित होने से रसोइयों को परेशानी हो रही है। जिले के लगभग सभी परिषदीय विद्यालय में एलपीजी सिलेंडर की कमी हो गई है। मामले की जानकारी शिक्षक संगठनों ने बीएसए व सीडीओ को दी है। संगठन की ओर से मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन के माध्यम से तत्काल जनपद में प्रत्येक परिषदीय विद्यालय को मार्च 2026 के लिए कम से कम दो सिलेंडर रसोई गैस की आपूर्ति छात्र हित में कराने का अनुरोध किया है।बीएसए




ने डीएसओ को पत्र लिखाबीएसए डॉ. विनीता ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखते हुए बताया है कि जिले के कुल 2618 विद्यालय पीएम पोषण (एमडीएम) योजना से आच्छादित है। इनमें 2327 विद्यालयों में भोजन विद्यालय में स्थित रसोईघर में तैयार कर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। 291 विद्यालयों में स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा केंद्रीय कीचन में तैयार कर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। बीएसएने डीएसओ से गैस एजेंसियों को अपने स्तर से निर्देशित करने को कहा है।