25 March 2026

यूपी में रामनवमी पर दो द‍िन का अवकाश घोषि‍त, CM योगी का बड़ा फैसला

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा देते हुए नवमी के अवसर पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश में अब 26 के साथ ही 27 मार्च को सार्वजन‍िक अवकाश होगा।

UP Ram Navami holiday : उत्तर प्रदेश में रामनवमी की छुट्टी को लेकर



योगी सरकार का बड़ा फैसला लिया है। 26 के साथ अब 27 मार्च को भी अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने जनभावना, आस्था के सम्मान के सम्मान में 27 मार्च का भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। इससे अब रामनवमी पर लगातार दो दिन सभी सरकारी ऑफिस, स्कूल बंद रहेंगे.


दरअसल, राम नवमी के अवसर पर आगामी 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई थी। उत्तर प्रदेश सचिवालय कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सौरभसिंह व उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से महानवमी पर अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था।