तिलोई, । डीबीएस कालेज में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति एवं ग्राम प्रधानों की ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि जितने सुयोग्य शिक्षक परिषदीय विद्यालयों में है वह कॉन्वेंट स्कूलों में नही है। विद्यालय के सहयोग में हम जनप्रतिनिधिगण जिस लायक है कभी पीछे नही हटेंगे। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने अभिवावकों से अपील करते हुये कहा कि अपने बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में ही करायें।
क्योंकि प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय छवहिया में ब्लाक प्रमुख के प्रयास से इंडोरामा द्वारा बच्चों को डेस्क बेंच उपलब्ध कराई गई है। निपुण भारत के तहत जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्राथमिक विद्यालय छवहिया के बच्चों द्वारा लघु एकांकी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह ने किया। इस मौके पर राष्टीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष संतोष तिवारी, कामता प्रसाद दीक्षित, गुरुचरण, आनंद सिंह, गुडडू सिंह,बबलू मिश्रा,पवन कुमार मिश्र, विनय त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव, अशोक यादव, देव नारायण, अमिता गौतम, राहुल अग्रवाल, स्वाती सिंह, विजय सिंह, शुभम मिश्रा, शिव भूषण शुक्ला सहित अन्य तमाम ग्राम प्रधान व शिक्षकगण मौजूद रहे।

