यूपीटीईटी-2026 के बढ़े हुए शुल्क को कम करने और परीक्षाओं में त्रुटिरहित प्रश्नपत्र तैयार कराने की मांग को लेकर युवा मंच ने शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा।
अनिल सिंह ने कहा कि टीईटी के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिससे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को 2000 रुपये तक देना पड़ रहा है। बेरोजगार युवाओं पर यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। इस दौरान राहुल पांडेय व ज्ञान प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

