10 March 2026

‘महंगाई पर कोई खास असर नहीं’: वित्त मंत्री

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का महंगाई पर खास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है क्योंकि देश में मुद्रास्फीति पहले से ही निचले स्तर के करीब है।



सीतारमण ने कहा कि वैश्विक कच्चे तेल और भारतीय बास्केट दोनों की कीमतों में एक वर्ष से गिरावट का रुख था। संघर्ष शुरू होने के बाद से इसमें तेजी आई है। फरवरी के अंत से दो मार्च, 2026 तक कच्चा तेल 69.01 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 80.16 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई।