04 April 2026

15 जिलों में पूरा नहीं हो सका कॉपियों का मूल्यांकन

 

प्रयागराज सहित 15 जिलों में पूरा नहीं हो सका कॉपियों का मूल्यांकन



प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रयागराज सहित 15 जिलों में पूरा नहीं हो सका है। इन जिलों में तकरीबन 70 हजार कॉपियों का मूल्यांकन होना शेष है। इसमें कुछ ऐसी भी कॉपियां शामिल हैं, जिनके परीक्षक किसी भी जिले में नहीं मिल सके हैं। ब्यूरो