04 April 2026

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली की रैली के लिए शिक्षक रवाना

 

लालगंज। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर शुक्रवार को लालगंज के परिषदीय शिक्षक नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्यता (टीईटी) के विरोध में आयोजित प्रदर्शन रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए।



प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री विष्णु कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक निजी बस से रवाना हुए।


शिक्षकों का कहना है कि जब 27 जुलाई 2011 को टीईटी लागू की गई तो उससे पूर्व भर्ती हुए अध्यापकों पर इसे क्यों थोपा जा रहा है।


यह शिक्षकों के साथ अन्याय है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष हिमांशु ओझा, संघर्ष समिति अध्यक्ष अरुण पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, गिरिजादत्त पांडे, ओमप्रकाश सरोज समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे