04 April 2026

यूपी बोर्ड : प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए दो दिन के लिए खोला जाएगा पोर्टल

 

प्रयागराज। इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा प्रथम चरण में

24 जनवरी से एक फरवरी तक एवं द्वितीय चरण में दो फरवरी से नौ फरवरी तक आयोजित की गई थी। इसके बावजूद भी 652 प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक परीक्षकों द्वारा अंक अपलोड नहीं किए गए हैं। जिससे 34,637 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा में आंतरिक परीक्षकों द्वारा अवशेष प्राप्ताकों को अपलोड करने के लिए यूपी बोर्ड छह एवं सात अप्रैल को वेबसाइट फिर से खोलेगा।