04 April 2026

बीयू : बीएड प्रवेश परीक्षा अब हर जिले में कराने की तैयारी

 

झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए शुक्रवार तक 4.05 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया। 3.20 लाख ने फीस जमा कर फार्म भर दिया है। यह आंकड़ा भी तीन वर्ष में सबसे अधिक है। इस बार प्रदेश के सभी 75 जिलों में परीक्षा होगी जिला एक परीक्षा परीक्षा केंद्र बन सकते हैं।



शुक्रवार तक 4.05 लाख हुए पंजीकरण, शासन को आवेदन की तिथि बढ़ाने के लिए भेजा पत्र


प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार बीएड के लिए पूर्वांचल ही नहीं पश्चिमी उप्र के युवा भी बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे हैं। शुक्रवार तक 4.05 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया और 3.20 लाख ने फार्म भरा है। 31 मई को प्रवेश परीक्षा कराई जानी है। परीक्षा केंद्रों को बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ने की उम्मीद है। इससे अभ्यर्थियों का आंकड़ा 4.50 लाख होने की उम्मीद है। सभी 75 जिलों में परीक्षा कराने के लिए डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डीनेटर व नोडल ऑफिसर तैनात कर दिए हैं। राजकीय विवि के कुलसचिवों को नोडल समन्वयक बनाकर परीक्षा केंद्रों की सूची भेजने के लिए कहा गया है। गत वर्ष 69 जिलों में 851 परीक्षा केंद्र बने थे।