08 April 2026

इस जिले में ये परिषदीय स्कूल हाईटेक होंगे, इन सुविधाओं से किए जाएंगे लैस, बीएसए ने मांगी रिपोर्ट

 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में 2269 परिषदीय विद्यालयों में पांच सौ अधिक छात्र वाले विद्यालय आदर्श विद्यालय बनेंगे। ऐसे विद्यालय हाईटेक होने के सुविधाओं से लैस किए जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इन विद्यालयों को आत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। जिससे छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।




कांवेंट विद्यालयों से भी बेहतर परिषदीय विद्यालयों को बनाने के लिए लगातार सरकार की ओर से नए नए कवायद किये जा रहे है। जिससे परिषदीय के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके। एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालय खुल गया है। अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश मिल सके, इसके लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। बीएसए ने बताया कि शासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे।


विद्यालयों में बढ़ेगी सुविधाएं:

्आरदर्श विद्यालय में चयनित होने पर विद्यालय में पेयजल, शौचालय, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, एमडीएम शेड, रैंप और चारदीवारी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में संसाधनों की सीमितता के बावजूद बेहतर उपयोग होता है। अब 500 या अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों को ‘आदर्श विद्यालय’ के रूप में उच्चीकृत करने के साथ ही कई सुविधाएं बढ़ जायेगी। इन विद्यालयों को स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी रूम, मल्टीपरपज हॉल, क्लब रूम, कंप्यूटर और आईसीटी लैब, ‘लर्निंग बाय डुइंग’ स्पेस सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। बच्चों में भी विषय के प्रति रुचि उत्पन्न होगी।


 पहले से अधिक प्रभावी होंगी सह-शिक्षण व्यवस्थाएं

बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि विद्यालयों में छात्र नामांकन में वृद्धि, पियर लर्निंग का विस्तार, सक्रिय सहभागिता और अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शिक्षकों के लिए भी समय सारणी आधारित कक्षा आवंटन, कार्य विभाजन और सह-शिक्षण की व्यवस्थाएं और अधिक प्रभावी होंगी। इससे विद्यालय में पढ़ाई सुधार सहित अन्य सुविधाएं मिलेगी।