प्राथमिक में CTET validation का विवाद ~
BEd की डिग्री प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की योग्यता के लिए कभी से वैध नहीं थी इसके लिए हमेशा से ट्रेनिंग करवाई जाती है जिसका समय-समय पर नाम बदला गया लेकिन अंततः ये विशिष्ट बीटीसी (special basic training certificate or BTC or DElEd or Bridge Course) का ही अंतिम रूप है ।
इसका सीधा-सा मतलब है कि बीटीसी धारक ही प्राथमिक में शिक्षक बनने के लिए हैं और RTE आने के बाद हक़ीक़त भी यही थी, केवल विशेष परिस्थितियों में जहाँ बीटीसी अभ्यर्थी उपलब्ध न हो उनके लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार से छूट माँगती थी जिसके तहत ही 72825 शिक्षक भर्ती आई और उसके बाद BEd केवल 69000 में special permission में दिखा वरना समस्त भर्ती बीटीसी (DElEd) वालों की हुई थी।
अब एक बात बताइए माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एक bizarre आदेश दिया जिसमें सीधे तौर पर केंद्र सरकार की रज़ामंदी है क्योंकि महान्यायवादी स्वयं आकर retrospective तरीक़े से TET लागू करने पर मुहर लगाकर गए थे और उसमें TET में बैठने के नियम ही न हो तो ऐसा कैसे? अगर ऐसा होता है तो केंद्र से लेकर राज्य सरकारों के लिए शिक्षकों को TET में प्रतिभाग करवाना एक FALSE EXERCISE हो जाएगी या नहीं?
TET में बैठने के लिए means CTET या STET में बैठने के नियम भिन्न हो सकते हैं लेकिन ये याद रहे कि NCTE से बड़ा कुछ नहीं है, न पाठ्यक्रम में और न ही न्यूनतम अहर्ता में तो मेरा कहना यही है कि 01/09/2025 को जो भी निर्णय हुआ वो कहता है मात्र TET करना अब वो केंद्र की हो या राज्य की (केंद्र वाली यानी CTET का महत्व अधिक है) शिक्षक ने कर ली है और उसकी नियुक्ति चाहे BEd से हुई हो या BTC से अब स्वयं सरकारें देखें।
बेसिक शिक्षा विभाग की ऐसी पोटली बनने वाली है देखते जाइये क्योंकि मैं हमेशा कहता हूँ विरोध दिखना चाहिए लेकिन आजतक नहीं हुआ । सरकारें कामयाबी की तरफ़ हैं समायोजन, मर्जर आदि न जाने क्या क्या? मेरा कहना अतिशयोक्ति न हो तो दस वर्ष अधिक से अधिक बस देखते जाइये और अब किसी सरकार या न्यायिक प्रक्रिया से अधिक उम्मीद न कीजिए (personal level पर कह रहा हूँ) , एक समय था जब आँख में आँख डालकर न्यायिक चीज़ों के ख़िलाफ़ खड़ा हुआ जाता था लेकिन आज circumstances बदल चुके हैं।
ख़ैर CTET valid है परेशान न हो बाक़ी जो कह रहा है नहीं रहेगा तो उसके साथ जुड़ जाइये हमारी समझ यही है क्योंकि हम भी पहले BEd थे फिर TET दिये और फिर विशिष्ट बीटीसी किए तो इसको भी challenge कर देना सबकुछ दे देंगे आपको।
#rana

