UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 April 2026

विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा की समझ विकसित करेंगे शिक्षक, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान

 

📰 विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा की समझ विकसित करेंगे शिक्षक, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान



📍 प्रतापगढ़: जिला प्रशासन की पहल पर अब माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना है।


सरकारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी की तुलना में मार्च माह में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। दुर्घटनाओं की संख्या को और कम करने के लिए प्रशासन ने यह नई पहल शुरू की है। विद्यालयों में आयोजित इस अभियान के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी जाएगी।


👉 अभियान के तहत छात्रों को तेज गति से वाहन चलाने के खतरे, बिना हेलमेट वाहन चलाने के नुकसान और अन्य यातायात नियमों के पालन के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।


जिला प्रशासन द्वारा डीआईओएस, बीएसए और एआरटीओ को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक बैठकों के दौरान भी यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।


विद्यालयों की दीवारों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े जागरूकता स्लोगन लिखे जाएंगे, जिससे आसपास के लोगों को भी इन नियमों की जानकारी मिल सके।


जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से इस जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाएगी।


🎯 इस पहल से न केवल विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।


— संवाद न्यूज एजेंसी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more