08 April 2026

यूपी बोर्ड परिणाम में देरी के आसार, जानिए कब तक आने की उम्मीद

 

📰 यूपी बोर्ड परिणाम में देरी के आसार, अप्रैल के अंत तक जारी होने की संभावना



📍 प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम इस वर्ष देरी से आने की संभावना जताई जा रही है। मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय पर पूरा न हो पाने के कारण परिणाम घोषित होने में विलंब हो सकता है।


पिछले वर्ष बोर्ड ने 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया था, लेकिन इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में देरी देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से 1 अप्रैल तक पूरा होना था, किंतु बीच में ईद और रामनवमी के अवकाश के कारण कार्य प्रभावित हुआ और मूल्यांकन 4 अप्रैल तक पूरा हो सका।


परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि मूल्यांकन में हुई देरी के चलते परिणाम घोषित करने में कुछ विलंब संभव है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर हाल में परिणाम अप्रैल माह के अंत तक जारी कर दिया जाएगा।


🎯 ऐसे में छात्र-छात्राओं को थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, लेकिन बोर्ड द्वारा परिणाम समय पर जारी करने के प्रयास लगातार जारी हैं।


— ब्यूरो रिपोर्ट