हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 April 2026

बरेली कॉलेज बरेली को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की पहल: शिक्षा क्षेत्र में नए युग की शुरुआत

 

शिक्षा के क्षेत्र में बरेली के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण पहल। 


बरेली के लोकप्रिय सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार जी द्वारा बरेली कॉलेज को केंद्रीय संस्थान/केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी के समक्ष रखा गया है।


यह पहल बरेली और पूरे रूहेलखंड क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो सकती है। इससे लाखों छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का शैक्षणिक स्तर नई ऊंचाइयों को छुएगा।


जनता और छात्र समुदाय ने इस दूरदर्शी कदम के लिए सांसद जी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी द्वारा इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाने के लिए धन्यवाद दिया गया है।


उम्मीद है कि जल्द ही बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलेगा और यह क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।



🙏🏻 

#Bareilly #Education #Development #CentralUniversity #StudentPower

विकास #बरेली #उच्च_शिक्षा #युवा_सशक्तिकरण #नया_भारत

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more