लखनऊ। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों के बाद बृहस्पतिवार को चयनित प्रधानाध्यापकों की सूची जारी की जानी थी। किंतु कतिपय कारणों से इसे जारी नहीं किया जा सका। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि चयनित प्रधानाध्यापकों की सूची 17 अप्रैल शुक्रवार को जारी की जाएगी। ब्यूरो

