17 April 2026

अनुदेशक भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित



लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक भर्ती परीक्षाओं का अंतिम चयन परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। इसे आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है। अनुदेशक मैकेनिक (ट्रैक्टर) के आठ, अनुदेशक मैकेनिक मेडिकल इलेक्ट्रोनिक्स के दो, अनुदेशक सर्वेयर के दो, अनुदेशक लेदर गुड्स मेकर के एक और अनुदेशक पेंटर (सामान्य) चयन के छह पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया गया है।