11 April 2026

शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थी कल तक भर सकेंगे स्कूल का विकल्प

लखनऊ। एडेड जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2021 के चयनित अभ्यर्थी 12 अप्रैल तक अपने मनपसंद स्कूलों का विकल्प दे सकेंगे। शुक्रवार को मनचाहे स्कूल का विकल्प देने की तारीख खत्म हो रही थी लेकिन इसे अभ्यर्थियों की सहूलियत को देखते हुए बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी की गई है।