11 April 2026

शिक्षा प्रेरकों को चार अरब का बकाया मानदेय मिलेगा


प्रयागराज। साक्षर भारत मिशन के तहत संविदा पर रखे गए प्रदेशभर के एक लाख शिक्षा प्रेरकों को बकाया मानदेय के रूप में चार अरब से अधिक की धनराशि दी जाएगी। साक्षरता, वैकल्पिक शिक्षा, उर्दू एवं प्राच्य भाषा विभाग के निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने 60 जिलों के प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारियों से साक्षरता कार्मिकों का सत्यापन कर विवरण देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - आधार कार्ड में DOB गलत? अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं! मिनटों में करें अपडेट – जानिए पूरी आसान प्रक्रिया!

ये भी पढ़ें - माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा Watch Man के पद पर संविदा पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी



15 साल पूर्व शुरू हुई योजना

केंद्र ने 2009-10 में योजना शुरू की थी। कुछ जिलों में 2011-12,प्रयागराज में 2013-14 सत्र से यह योजना चालू हुई थी। विभिन्न जिलों के 49921 लोक शिक्षा केंद्रों पर दो-दो हजार प्रतिमाह मानदेय पर 99482 शिक्षा प्रेरक संविदा पर तैनात किए गए थे।