UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 April 2026

परिषदीय स्कूल के शिक्षकों की ग्रेच्युटी ₹25 लाख हुई

 

परिषदीय व एडेड प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मियों की ग्रेच्युटी की राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। अभी तक यह धनराशि 20 लाख रुपये निर्धारित थी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। फिलहाल शिक्षकों को इससे बड़ी राहत मिल गई है।



बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार परिषदीय व एडेड प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मियों को महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50 प्रतिशत किए जाने के कारण सेवानिवृत्त ग्रेच्युटी व मृत ग्रेच्युटी में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। ऐसे में अब ग्रेच्युटी 25 लाख रुपये निर्धारित कर दी गई है।


ये भी पढ़ें -आदेश बेसिक शिक्षा परिषद एवं अशासकीय सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के टीचर्स/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हेतु महंगाई भत्ता का 50% हो जाने पर ग्रेच्युटी/ उपादान की धनराशि ₹ 20 लाख से बढ़ाकर ₹ 25 लाख किए जाने के संबंध में आज का आदेश


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more