UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 April 2026

यूनिफॉर्म में नहीं आए बच्चे तो परिजनों को नहीं मिलेगा राशन


शाहजहांपुर। खाते में यूनिफॉर्म के रुपये आने के बावजूद पूरी यूनिफार्म में न आने वाले परिषदीय स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों को कोटे की दुकानों से निशुल्क मिलने वाला राशन नहीं मिलेगा। इसको लेकर सीडीओ ने निर्देश जारी किए हैं।




जिले में करीब 2800 स्कूलों में साढ़े तीन लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। शासन ने उनकी यूनिफॉर्म के लिए 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में भेज दिए हैं। इसके बाद भी अभिभावकों ने बच्चों के लिए सर्दी में स्वेटर, मोजा और जूता नहीं खरीदे हैं। सर्दी में बच्चे ठिठुर रहे हैं।



सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने पहले भी कई स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए थे कि इस संबंध में बच्चों के अभिभावकों से बात करें। इसके बाद भी बच्चे बिना यूनिफॉर्म के ही स्कूल में आ रहे हैं।




सीडीओ ने निर्देश दिए कि अगर एक सप्ताह के बाद कोई भी बच्चा पूरी यूनिफॉर्म में नहीं आए तो उनके अभिभावकों की सूची बनाकर संबंधित कोटेदार को दे दी जाए। इन परिवारों को निशुल्क राशन का लाभदेने से रोका जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more