शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में निष्ठा पाठ्यक्रमों के पहले चक्र का पुनः संचालन किये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया उपर्युक्त विषयक केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली के पत्र नंबर-एफ.20. 20/2025-26/डीआईसीटी /सीआईईटी दिनांक 30 अप्रैल, 2026 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें जिसके द्वारा निष्ठा एलिगेंट्री, निष्ठा सेकण्डरी, निष्ठा FLN एवं निष्ठा ECCE कोर्स को राज्य में लागू कराये जाने के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही की प्रशंसा की गयी है तथा सत्र 2026-27 में NISHTHA कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, एस०आर०जी० एवं ए०आर०पी० द्वारा पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
है-
सत्र 2026-27 में निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम को निम्नवत् तीन कैटेगरी में संचालित किया जा रहा
NISHTHA कैटेगरी I: स्टैंडर्ड कोर्स (NEP और NCF के मुख्य कोर्स)
NISHTHA कैटेगरी II: प्रोफिशिएंसी कोर्स (पेडागॉजी और डोमेन स्पेसिफिक कोर्स)
NISHTHA कैटेगरी III: उन्नत पाठ्यक्रम (उभरते विषय, विस्तारित अवधारणाएं, गहन पाठ्यक्रम आदि)
संदर्भित निष्ठा प्रशिक्षण का शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु समय सारिणी निम्नवत् है-
पंजीकरण प्रारम्भ 21 अप्रैल, 2026
पंजीकरण समाप्ति 31 अगस्त, 2026
कोर्स समाप्ति 15 सितम्बर, 2026
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने जनपद के समस्त परिषदीय / माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों / प्रधानाचार्यों / शिक्षकों को निष्ठा कार्यक्रम से सम्बन्धित कोर्स को दिनांक 15.09.2026 से पूर्व पूर्ण करने हेतु निर्देशित करने एवं प्रशिक्षण की प्रगति का नियमित अनुश्रवण करते हुए अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को अवगत कराने का कष्ट करें। निष्ठा प्रशिक्षण से सम्बन्धित कोर्स लिंक एवं समय सारिणी व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से निष्ठा राज्य तकनीकी समन्वयक द्वारा समयान्तर्गत साझा किया जाएगा।











