प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष बने राम शंकर
निगोहा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, मोहनलालगंज इकाई की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मोहनलालगंज में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर राम शंकर शुक्ला ने कांटे की टक्कर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धनेश पांडे को मात्र एक वोट से पराजित कर जीत हासिल की।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में राम शंकर शुक्ला को 221 मत मिले, जबकि धनेश पांडे को 220 मत प्राप्त हुए। इस तरह राम शंकर शुक्ला एक वोट के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मंत्री पद पर प्रेम शंकर ने जीत दर्ज की।

