16 May 2026

रुपया निचले स्तर पर, सोना-चांदी गिरे

मुंबई/नई दिल्ली,  अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 95.86 (अस्थायी) के अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपया इस वर्ष छह प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। वहीं, सोने-चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई।



चांदी का भाव शुक्रवार को 21,600 रुपये टूटकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। सोने की कीमत 3,200 रुपये टूटकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, डॉलर सूचकांक के मजबूत होने के कारण सोने में तेज गिरावट आई