06 June 2026

दावा... टीजीटी अंग्रेजी परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गए 37 प्रश्न

 दावा... टीजीटी अंग्रेजी परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गए 37 प्रश्न

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित टीजीटी अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई है।



अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रश्नपत्र में बड़ी संख्या में ऐसे प्रश्न शामिल किए गए जो आयोग की निर्धारित पाठ्यक्रम (सिलेबस) की सीमा से बाहर थे। अभ्यर्थियों ने आयोग के सचिव को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा की निष्पक्ष समीक्षा कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।


ज्ञापन में कहा गया है कि टीजीटी अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र (प्रश्नपत्र क्रमांक 208108997) में प्रश्न संख्या 5, 10, 12, 16, 18, 21, 22, 24, 31, 33, 34, 37, 40, 46, 48, 49, 52, 72 सहित कुल 37 प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गए।


अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च स्तर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं, लेकिन उनका संबंध निर्धारित सिलेबस और परीक्षा की प्रकृति से होना चाहिए। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में वर्ष 2004 का उदाहरण भी दिया, जब पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न पूछे जाने के कारण परीक्षा निरस्त की गई थी।