06 June 2026

डीजीपी मुख्यालय ने छह आईपीएस अफसरों का तबादला किया



लखनऊ। डीजीपी मुख्यालय ने शुक्रवार को छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिनमें एक आईजी और छह डीआईजी शामिल हैं।






देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन गार्ड्स (एनएसजी) में तैनाती के बाद उनकी जगह सीबीसीआईडी में डीआईजी अशोक कुमार चतुर्थ को भेजा गया है। अमित पाठक को रास्ता सरकार जल्द एनएसजी के लिए कार्यमुक्त कर सकती है।

इसी तरह मिर्जापुर रेंज के डीआईजी राकेश प्रकाश सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद पीटीएस मेरठ की प्रधानाचार्य पूनम को मिर्जापुर भेजा गया है। कानपुर रेंज की जिम्मेदारी पीटीएस मुरादाबाद के डीआईजी यमुना प्रसाद को सौंपी गई है।

बनारस रेंज के डीआईजी राजेश चंद्र को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। सीआरपीएफ से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी किए बिना वापस भेजे गए रवि शंकर छवि को डीजीपी मुख्यालय में डीआईजी लोक शिकायत बनाया गया है।

वह वापस आने के बाद से प्रतीक्षारत चल रहे थे। वहीं भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात डीआईजी सर्वेंद्र पटेल को आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।