मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वयं एवं अपने आश्रित परिवार के सदस्यों का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि उक्त विवरण राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के Beneficiary Portal के साथ एकीकृत (integration) किया जा सके। पोर्टल पर प्रविष्टि करते समय विशेष ध्यान रखा जाये कि शिक्षक/कार्मिक एवं उनके आश्रितों का विवरण उनके आधार कार्ड में दर्ज विवरण के अनुसार ही हो।
1. पोर्टल http://cmtcts.upsdc.gov.in पर जाएं।
2. "शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड हेतु आवेदन करें" (Apply for Shikshak Cashless Chikitsa Card) टैब पर क्लिक करें।
3. कर्मचारी अपने सेवा संबंधी एवं व्यक्तिगत विवरण निर्धारित प्रपत्र में भरें।
4 "Save and Next" बटन पर क्लिक करें।
5. इसके पश्चात भरे गए विवरण का प्रीव्यू प्रदर्शित होगा। पृष्ठ के निचले भाग में "आश्रित सदस्य जोड़ें (Add Dependents)" का विकल्प उपलब्ध होगा।
6. आश्रित सदस्य जोड़ने हेतु-
ड्रॉपडाउन में YES का चयन करें।
"Next" पर क्लिक करें।
👉 आश्रित सदस्य का विवरण भरने हेतु नया प्रपत्र खुलेगा।
आवश्यक विवरण भरकर "Add Dependent" बटन पर क्लिक करें।
आश्रित सदस्य कर्मचारी के साथ जोड़ दिया जाएगा।
👉 एक से अधिक आश्रित सदस्य जोड़ने हेतु यही प्रक्रिया पुनः अपनाएं।
7. जोड़े गए सभी आश्रित सदस्यों का विवरण तालिका (Table) के रूप में प्रदर्शित होगा।
8. सभी विवरणों का सत्यापन करने के उपरांत "Submit" बटन पर क्लिक करें।
9. इसके बाद कर्मचारी एवं उसके सभी आश्रितों का पूर्ण विवरण अंतिम अवलोकन हेतु प्रदर्शित होगा।
👉सत्यापन एवं अनुमोदन प्रक्रिया
1. आवेदन सबमिट होने के पश्चात संबंधित कर्मचारी का आवेदन स्वतः संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को सत्यापन एवं अनुमोदन हेतु प्रेषित कर दिया जाएगा।
2. आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने तथा BEO को प्रेषित किए जाने की सूचना कर्मचारी को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर परSMS के माध्यम से प्राप्त होगी।
3. BEO द्वारा अनुमोदन किए जाने के पश्चात आवेदन संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को अंतिम अनुमोदन हेतु अग्रसारित कर दिया जाएगा।
4 कर्मचारी को निम्न चरणों पर SMS प्राप्त होगा।
1.आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने पर।
आवेदन BEO द्वारा अग्रसारित किए जाने पर।
आवेदन BSA द्वारा अंतिम रूप से अनुमोदित किए जाने पर।
👉 फैमिली आईडी प्राप्ति एवं कार्ड हेतु आवेदन
BSA द्वारा आवेदन स्वीकृत किए जाने के पश्चात कर्मचारी को SMS के माध्यम से Family ID भेजी जाएगी तथा कार्ड हेतु आवेदन करने के निर्देश प्राप्त होंगे।
2. इसके पश्चात कर्मचारी को NHA Beneficiary Portal -https://beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा।
3. पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
4 सफल लॉगिन के पश्चातः
5.Scheme Name में PMJAY का चयन करें।
संबंधित Sub-Scheme का चयन करें।
राज्य (State) का चयन करें।
जनपद (District) का चयन करें।
SMS द्वारा प्राप्त Family ID दर्ज करें।
कैप्चा (Captcha) भरें।
Submit बटन पर क्लिक करें।
इसके पश्चात BSA द्वारा अनुमोदित सभी परिवार सदस्यों के नाम प्रदर्शित होंगे।
👉 आधार e-KYC एवं कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
1. प्रत्येक सदस्य के नाम के सामने उपलब्ध "Do e-KYC" बटन पर क्लिक करें।
2. पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आधार आधारित e-KYC पूर्ण करें।
3. निर्देशानुसार लाइव फोटो (Live Photograph) कैप्चर करें।
4. आधार e-KYC सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर संबंधित सदस्य की स्थिति "Do e-KYC" से बदलकर "Download" हो जाएगी।
5. "Download" बटन पर क्लिक कर मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड करें।

