बिंदकी :
तहसील परिसर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण सहायता समिति ने मांगों को लेकर शुक्रवार को धरना दिया। प्रबंधक जितेंद्र कुमार मिश्रा अष्टावक्र ने कहा कि दिव्यांगों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी सरकार दे। दिव्यांगों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये पेंशन दी जाए। इसके साथ बिजली कनेक्शन व उसका बिल माफ किया जाए।
बकेवर थाने के हरदासपुर गांव की दिव्यांग कुसुम कुमारी को उसके देवर व जेठ द्वारा प्रताड़ित कर रहे हैं। जबरन घर से निकाला रहे हैं। पुलिस इस पर कार्रवाई करे। दिव्यांग कल्लू के लिए आवास की मांग की। धरना स्थल पर पहुंची नायब तहसीलदार रचना यादव को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर दीवान सिंह, राजेश, कुसुम कुमारी, कल्लू, सुनील, सियाराम व राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।

