लखनऊ। जीपीओ पार्क में पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में रविवार को 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने बैठकर चार अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई की रणनीति पर चर्चा की। मोर्चा अध्यक्ष सुशील कश्यप और महासचिव सुमित यादव ने कहा कि भर्ती में 19000 सीटों पर आरक्षण घोटाला हुआ है। अभ्यर्थी नहीं चाहते कि वर्तमान शिक्षकों को हटाया जाए, बल्कि हाईकोर्ट से याचिका दाखिल कर रहे पीड़ित अभ्यर्थियों को याची लाभ देकर मामला खत्म किया जाए।

