लखनऊ। प्रधानमंत्री केे 100 सप्ताह के 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत रविवार को बीबीएयू, पुनर्वास विश्वविद्यालय और भाषा विवि में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। बीबीएयू में प्रो. राज कुमार मित्तल के संरक्षण व प्रो. सुनीता मिश्रा की अध्यक्षता, पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रो. संजय सिंह तथा भाषा विश्वविद्यालय में प्रो. अजय तनेजा की मौजूदगी में विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने नशामुक्त भारत की शपथ ली तथा समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

