21 September 2026

सफल अभ्यर्थियों के मुफ्त मॉक इंटरव्यू 23 सितंबर से होंगे


लखनऊ। समाज कल्याण विभाग लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को साक्षत्कार की तैयारी कराएगा। इसके लिए 23 सितंबर से मॉक इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। मॉक इंटरव्यू में समाज कल्याण विभाग के प्रशिक्षण केंद्रों, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की मुफ्त कोचिंगों में पढ़ने वाले सफल अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में सफल किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी मुफ्त मॉक इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। समाज कल्याण उप निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम कई चरणों में चलेगा।



मॉक इंटरव्यू गोमतीनगर स्थित छत्रपति शाहू जी महराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान भागीदारी भवन में आयोजित होगा। इसमें उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम) से जुड़े आईएएस, पीसीएस अधिकारी तथा विषय विशेषज्ञ अभ्यर्थियों का मार्ग निर्देशन करेंगे।