21 September 2026

बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़ी नई याचिका, 22 सितंबर को होगी सुनवाई

 

बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़ी नई याचिका, 22 सितंबर को होगी सुनवाई

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति से संबंधित एक नई याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की गई है। रिट-ए संख्या 9539/2026, पंकज कुमार सिंह एवं 2 अन्य बनाम स्टेट ऑफ यूपी एवं अन्य मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है।

हाईकोर्ट के केस स्टेटस के अनुसार यह मामला 22 सितंबर को कोर्ट नंबर-6 में क्रमांक 72 पर सूचीबद्ध है। मामले की सुनवाई माननीय न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ के समक्ष होगी।

10 सितंबर को दाखिल हुई याचिका

केस स्टेटस के मुताबिक याचिका की Filing Date 10 सितंबर 2026 है, जबकि इसका Registration 16 सितंबर 2026 को हुआ। मामले की पहली सुनवाई 18 सितंबर 2026 को हुई थी। वर्तमान में केस का Stage Fresh दर्ज है।

किन पक्षों के बीच है मामला?

याचिका में पंकज कुमार सिंह एवं दो अन्य याचिकाकर्ता हैं। वहीं प्रतिवादी पक्ष में उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, महानिदेशक स्कूल शिक्षा तथा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

22 सितंबर की सुनवाई पर नजर

बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़े मामलों को लेकर शिक्षकों के बीच पहले से ही काफी रुचि बनी हुई है। ऐसे में रिट-ए 9539/2026 की 22 सितंबर को होने वाली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, मामले में कोर्ट का रुख और आगे की कार्यवाही सुनवाई के दौरान पारित आदेश के बाद ही स्पष्ट होगी।

केस विवरण:

  • Case: Writ-A 9539/2026

  • Filing No.: WRIA/35797/2026

  • CNR: UPHC020741922026

  • अगली सुनवाई: 22 सितंबर 2026

  • कोर्ट: नंबर 6

  • क्रमांक: 72

  • पीठ: न्यायमूर्ति पंकज भाटिया

  • Bench: Single Bench

  • Stage: Fresh