भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता BRC पर हुई आयोजित, विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया BEO के द्वारा सम्मानित
ब्लॉक क्षेत्र भदपुरा, बरेली । भारत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय क्योंलड़िया में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय रवि गंगवार प्रमुख जी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि रवि गंगवार ब्लॉक प्रमुख को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बीआरसी परिसर में मिट्टी डलवाने की आवश्यकता का मुद्दा भी प्रमुख जी के समक्ष रखा गया। इस पर रवि गंगवार प्रमुख ने कार्य को स्वीकार करते हुए जल्द ही बीआरसी परिसर में मिट्टी डलवाने का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में लालता प्रसाद गंगवार, ओम बाबू गंगवार, अभिषेक गंगवार, अनिल कुमार, शिवम गंगवार, सूरज गंगवार, अमित गंगवार सहित कई शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों का सहयोग रहा। इस दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अन्य कार्यक्रम की तस्वीरें









