21 September 2026

काम की खबरें : एनपीएस स्वास्थ्य में 30 लाख तक का बीमा मिलेगा

 काम की खबरें


एनपीएस स्वास्थ्य में 30 लाख तक का बीमा मिलेगा


पेंशन के साथ इलाज का इंतजाम करने वाली एनपीएस स्वास्थ्य योजना अक्तूबर में शुरू करने की तैयारी है। यह सामान्य एनपीएस खाते से अलग योजना होगी, इसमें स्वास्थ्य बीमा लेना अनिवार्य होगा। पेंशन खाते से 25% तक रकम इलाज के लिए निकाल सकेंगे।


योजना के दो हिस्से होंगे। एक निवेश खाता, दूसरा सुपर टॉप-अप स्वास्थ्य बीमा जो अनिवार्य होगा। कानूनी स्तर पर एनपीएस स्वास्थ्य खाता और बीमा पॉलिसी अलग रहेंगे। जिनके पास पहले से सामान्य एनपीएस खाता है, वे अलग से स्वास्थ्य खाता खुलवा सकते हैं। उन्हें प्रीमियम की राशि खाते में भेजनी होगी। जिनके पास एनपीएस खाता नहीं हैं, वह सीधे एनपीएस स्वास्थ्य खाता खुलवा सकते हैं। उन्हें न्यूनतम निवेश राशि और सालाना प्रीमियम दोनों जमा करवाने होंगे।