24 September 2026

BEO संडीला पर लगे आरोपों की एक लंबी फेहरिस्त

 *BEO संडीला पर लगे आरोपों की एक लंबी फेहरिस्त*


●संडीला-कछौना में शिक्षकों से कथित धनउगाही, आनलाइन निरीक्षण में भी अनियमितता


●सीसीएल, मातृत्व अवकाश, एरियर, समायोजन व ड्यूटी से नाम हटाने के नाम पर कथित वसूली।


●निरीक्षण का भय दिखाकर शिक्षकों और विद्यालयों से धन लेने का आरोप।


●प्रेरणा पोर्टल पर फर्जी आनलाइन निरीक्षण और आइडी के दुरुपयोग का आरोप।


●एक ही समय में अलग-अलग विद्यालयों के निरीक्षण दर्ज करने का दावा।


●विद्यालयों को निपुण घोषित कराने में अनियमितता और डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से कथित दबाव का आरोप।


●आइजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में भी अनियमितता का आरोप।


●टिमरुख विद्यालय की शिक्षिका शाहीन बेगम के मामले में फोन कर मानसिक दबाव बनाने का परिजनों का आरोप।


*शिकायतकर्ता ने बीईओ को निलंबित कर भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।*