लखनऊ,। आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सोमवार को नियुक्ति विभाग को मिल गया। इसमें इस्तीफे के कारण पारिवारिक एवं निजी बताए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, क्योंकि अंतिम निर्णय वहीं से होना है। वर्ष 2013 बैच की आईएएस दिव्या मित्तल ने रविवार को इस्तीफा दे दिया था।
ये भी पढ़ें - राज्य शिक्षक पुरस्कार से मुख्य वित्तीय एवं सेवा सम्बन्धी लाभ
ये भी पढ़ें - जिले में 1 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश
अजय राय ने लिखा राज्यपाल को पत्र
आईएएस दिव्या मित्तल के इस्तीफा देने के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखा है। अजय राय ने राज्यपाल से मांग की है कि इस मामले को वह केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं, ताकि ईमानदार अधिकारियों का सम्मान सुरक्षित रहे। उनका मनोबल कमजोर न किया जाए।

