लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मचारियों के बढ़े वेतन की घोषणा करेंगे। इसी कार्यक्रम में आउटसोर्स सेवा निगम का लोगो भी जारी होगा और निगम की वेबसाइट और पोर्टल की शुरुआत भी होगी।
ये भी पढ़ें - अभाव में पलने वाले बच्चे समय के साथ अद्भुत प्रतिभा के धनी हो जाते हैं। मासूम ने इंटरनेट पर तहलका मचाया
ये भी पढ़ें - यूपी में 60,958 पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग, ग्रामीण और नगरीय पदों को एक साथ भरने की अपील
ये भी पढ़ें - 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का पूरा अपडेट: गठन से अब तक की टाइमलाइन, मांगें, बैठकें और वेतन बढ़ोतरी की संभावित तारीख
बीते साल सितंबर में राज्य सरकार ने आउटसोर्स सेवा निगम का गठन करके आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और ईपीएफ की सुविधा की घोषणा की थी। कार्यक्रम में श्रम विभाग की ओर से निर्माण श्रमिकों को चेक बांटे जाएंगे। सफाई कर्मियों को किट भी दी जाएगी। आउटसोर्स सेवा निगम की प्रबंध निदेशक अमृता सोनी ने सभी मंडलायुक्तों और जिला अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यक्रम के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

