01 October 2026

शिक्षा निदेशालय में उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक-3) डॉ. मिश्र ने बुधवार को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक का कार्यभार किया ग्रहण

डॉ. ब्रजेश मिश्र को जेडी का प्रभार



प्रयागराज। शिक्षा निदेशालय में उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक-3) डॉ. ब्रजेश मिश्र ने बुधवार को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान जेडी आरएन विश्वकर्मा के सेवानिवृत्ति पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने डॉ. ब्रजेश मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी है। वह पहले प्रयागराज के बीएसए रह चुके हैं। बुधवार को आरएन विश्वकर्मा को विदाई दी गई। वहीं बहादुरपुर और भगवतपुर में खंड शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त होने पर बड़कऊ वर्मा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।