बरेली। बच्चों में मोबाइल के अत्याधिक इस्तेमाल कम करने और पढ़ने की आदत विकसित करने को बेसिक शिक्षा विभाग नया कदम उठाएगा। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अब टॉप-5 स्टूडेंट रीडर चुने जाएंगे।
ये भी पढ़ें - सरकारी स्कूल के हेडमास्टर और पत्नी की हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शव
ये भी पढ़ें - ब्रिज कोर्स करने वाले शिक्षकों के लिए विशेष अवकाश की मांग, बरेली BSA ने भेजा पत्र
सभी विद्यालयों में इसके अलावा रीडर ऑफ द वीक का चयन किया जाएगा। बच्चों को खेल, आत्मरक्षा, कला और क्राफ्ट जैसी गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दिए हैं। विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में दक्ष बनाने के लिए प्रोफेशनल कोच की मदद ली जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में टॉप-5 स्टूडेंट रीडर चूने जाएंगे। विद्यालयों में छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हर सप्ताह रीडर ऑफ द वीक का चयन किया जाएगा।

