हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 October 2026

शिक्षक की करंट लगने से मौत

 

बरेली, भुता थाना क्षेत्र के सरकड़ा निवासी नवल किशोर (38) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।


ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने शिक्षक हित के मुद्दों पर प्रतिनिधित्व का निर्णय लिया

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा समस्याओं के संबंध ज्ञापन दिया था , बीएसए महोदय द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र एवं निर्देश जारी किया गया है

जिला अस्पताल में मृतक के पिता पूरनलाल ने बताया कि नवल तीन साल से सरथगंज कस्बे के एक विद्यालय में शिक्षक था। वह स्कूल के पास ही राकेश साहू के मकान में किराये पर रह रहा था। बुधवार सुबह नवल किशोर खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान हाथ धोने के लिए नल पर गया, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। उनके रूम पार्टनर जितेंद्र पाल ने घटना की जानकारी साथियों को दे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने नवल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो सभी के होश उड़ गए। पत्नी भगवती का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि नवल की शादी 2020 में हुई थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more