मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिव्यांगजनों की पेंशन में एक बार फिर बढ़ोतरी का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि पहले 300 रुपये पेंशन मिलती थी। सरकार ने इसे पहले 500 और फिर एक हजार रुपये किया। अब कुछ दिनों में पेंशन में फिर बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र खोले जाएंगे।
ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती की 30 सितम्बर सुनवाई से संबंधित विस्तृत अपडेट वीडियो के माध्यम से , देखें
ये भी पढ़ें - 2 अक्टूबर को गांधी जयंती समारोहपूर्वक मनाने के संबंध में
योगी, बुधवार को गोरखपुर क्लब में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और एचयूआरएल गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने 509 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।
प्रतिभा को दया नहीं, अवसर चाहिए:मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि शारीरिक चुनौती प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बन सकती। प्रतिभा को दया नहीं, अवसर चाहिए। सही साधन और प्रशिक्षण मिले तो प्रतिभा अपनी क्षमता की ऊंचाई तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में ‘विकलांग’ के स्थान पर ‘दिव्यांग’ शब्द का प्रयोग कर समाज का दृष्टिकोण बदलने का प्रयास किया। डबल इंजन सरकार दिव्यांगजनों के अधिकार और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिव्यांगजनों की पेंशन में एक बार फिर बढ़ोतरी का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि पहले 300 रुपये पेंशन मिलती थी। सरकार ने इसे पहले 500 और फिर एक हजार रुपये किया। अब कुछ दिनों में पेंशन में फिर बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र खोले जाएंगे।

.jpeg)