01 October 2026

आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश


प्रयागराज। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर बुधवार को संगम सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि 29 सितंबर को अधिसूचना जारी हुई, नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर, नामांकन पत्रों की जांच सात अक्तूबर और नाम वापसी नौ अक्तूबर तक होगी। 



ये भी पढ़ें - 🔰PGT में B.ED अनिवार्य किये जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र....!!

ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: सीतापुर BSA का आदेश — B.Ed. शिक्षकों को NIOS ब्रिज कोर्स की परीक्षा व ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए मिलेगी अनुमति

मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक तथा मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। नामांकन आयुक्त न्यायालय, झांसी मंडल में कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सेक्टर, जोनल व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों का समय से प्रशिक्षण कराने, कंट्रोल रूम स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। जिले में 152 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। उन्होंने सभी निर्वाचन कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। लापरवाही या उदासीनता किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं होगी। बैठक में सीडीओ हर्षिका सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पाण्डेय समेत अधिकारी मौजूद रहे।